बालू गिट्टी हो गया है सस्ता, छत ढलाने का मौका न चुके
अपडेट करने की तारीख: 16 जुल॰ 2022

नमस्कार दोस्तों, यदि आप अपने घर की छत ढलवाने की सोच रहे हैं तो इस मौके को न चुके | मानसून छत /स्लैब ढालने के लिए अच्छा और सस्ता मन माना जाता है | सस्ता इसलिए कि मानसून में कंस्ट्रक्शन मटेरियल (\construction material ) का भाव नीचे रहता है और अच्छा इसलिए कि मानसून में बारिश होते रहने से स्लैब में उचित नमी बरक़रार रहती है | स्लैब ढलाई के बाद उसमे लगातार नमी की जरुरत पड़ती है जिससे सीमेंट उचित तरीके से जमता है और स्लैब को मजबूती प्रदान करता है |

Rate of Balu /Gitti : बालू का रेट पिछले हफ्ते से इस हफ्ते कम हुआ है |पिछले हफ्ते जहा बालू 85-90 /CFT का बिक रहा था वही आज इसकी कीमत 65-70 /cft रही | गिट्टी का रेट भी दोस्तों कम हुआ है | जहाँ पिछले महीने यह 125/cft बिक रही थी वही आज यह 98 /cft की मिल रही है | Cement rate : सीमेंट भी दोस्तों सस्ता मिल रहा है | मार्केट में सीमेंट 330 से 415 रूपए/ बैग पर मिल रही है | Sariya rate today : सरिया का रेट आजकल स्थिर चल रहा है | ब्रांडेड नॉन ब्रांडेड सरिया आजकल 60 -82 /kg तक मिल रहा है |
रेट | पिछले हफ्ते | इस हफ्ते |
बालू | 85-90/CFT | 65-72/CFT |
गिट्टी | 120-125/CFT | 98-105/CFT |
सरिया | 65-82/kg | 72-84/kg |
सीमेंट | 340-440/bag | 330-420/bag |
दोस्तों यदि आप घर बनवा रहे हैं या बढ़ी हुई कीमत के कारण रुके हुए हैं तो आप यह मौका हाथ से जाने ना दे |आप निचे दिए गए बटन से भी रेट ले सकते हैं |